{"_id":"6398bfee06c3f27c91520d6b","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4851555110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती बढ़ा रही है लोगों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती बढ़ा रही है लोगों की मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के साथ ही जनपद के विभिन्न हिस्सों में बीते कई दिनों से लोग बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच बिजली कटौती लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा में नगर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मंगलवार को नगर के चौघानपाटा, दुबालखोला, धारानौला सहित अन्य ग्रामीण हिस्सों में घंटों बिजली गुल रही। पूरे दिन में कई बार लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा जिससे 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच दिक्कत झेलनी पड़ी। लोग हीटर, ब्लोवर का उपयोग नहीं कर सके और ये उपकरण शोपीस बने रहे। कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। साइबर कैफे सहित अन्य बिजली संचालित उद्योग ठप रहे और यहां जरूरी काम से पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। यूपीसीएल की इस लचर कार्यशैली से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने यूपीसीएल से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
पानी की आपूर्ति भी लड़खड़ाई
अल्मोड़ा। बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है। बीते सोमवार को कोसी बैराज में बिजली गुल रही जिससे पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो सका। इसका नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को नगर के विभिन्न हिस्सों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
बंदर भी बढ़ा रहे परेशानी
अल्मोड़ा। यूपीसीएल के मुताबिक नगर में बिजली के तारों पर दिन पर झूलते बंदर मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। बंदरों के झूलने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। यूपीसीएल के मुताबिक मंगलवार को भी बंदरों के झूलने से कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त हुई जो बिजली कटौती का कारण बनी।
बंदरों ने कई जगह बिजली लाइन क्षतिग्रस्त कर दी जिससे आपूर्ति ठप रही। लाइनों को ठीक कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं। कन्हैया मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।