फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

डीडीए के विरोध में समिति का प्रदर्शन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गांधी पार्क में डीडीए के विरोध में धरना देते सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने और भवन मानचित्र के सभी अधिकार नगरपालिका को देने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में मंगलावार को भी अपना आंदोलन जारी रखते हुए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने डीडीए के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को जाने बगैर प्रदेश सरकार ने नवंबर 2017 को पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया। इसका पिछले पांच वर्षों से स्थानीय जनता और सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण को समाप्त करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक डीडीए को समाप्त नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट आदेश देकर जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति के समस्त अधिकार पहले की तरह नगरपालिका को देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस जनविरोधी प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त करती, तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, राजू गिरी, चंद्र मणि भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed