{"_id":"6272c4e8f8ec9e11f2063fe1","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4615706195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए बच्चों को लगानी पड़ती है दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए बच्चों को लगानी पड़ती है दौड़
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल हऊली।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। प्राथमिक स्कूल हऊली में सुविधाओं का टोटा है। स्कूल में पेयजल कनेक्शन है लेकिन आज तक इसमें पानी नहीं आया। बच्चे 100 मीटर दूर सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट से प्यास बुझाते हैं।
स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना (मिड डे मील) बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भोजनमाता 100 मीटर दूर सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट से पानी ढो रही हैं। गर्मी के दिनों में कई बार स्टैंड पोस्ट में भी पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में 500 मीटर दूर राजीव नवोदय विद्यालय के पेयजल टैंक से पानी ढोना पड़ता है। बच्चों को स्कूल में प्यास लगना मुसीबत बन जाती है। संवाद
स्थायी सहायक न होने से परेशानी
भतरौंजखान। राजकीय प्राथमिक स्कूल हऊली में 37 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। स्कूल में स्थायी सहायक अध्यापक तक नहीं है। स्कूल प्रधानाध्यापक के सहारे चल रहा है। डेढ़ वर्ष से प्राथमिक विद्यालय मोहनरी के सहायक अध्यापक को इस विद्यालय में अटैच किया गया है। संवाद
विज्ञापन
शौचालय बंद पड़ा है
भतरौंजखान। विद्यालय में दो शौचालय बने हैं लेकिन एक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। अभिभावकों का कहना है कि बंद पड़े शौचालय को खोला जाना चाहिए। संवाद
लोगों की बात
पानी का कनेक्शन न होने से स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जाए।
- प्रमोद कठायत, हऊली
स्थायी सहायक अध्यापक की तुरंत नियुक्ति की जानी चाहिए। पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था जरूरी है।
- नीमा देवी, एसएमसी अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक विद्यालय हऊली
स्थायी रूप से सहायक अध्यापक नहीं है जिस वजह से पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। बंद पड़े शौचालय को ठीक कराया जाए।
- चंदन सिंह फर्त्याल, हऊली
प्राथमिक स्कूल हऊली में सहायक अध्यापक के रिक्त पद की सूचना विभाग को दी गई है। जब भी नई नियुक्तियां होंगी पद भर दिया जाएगा। अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
- गोपाल सिंह अस्वाल, प्रभारी सीआरसी