{"_id":"6272c4f7292a916ccf6cd77f","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4615703163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह कर रहे पर पंजीकरण से मतलब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह कर रहे पर पंजीकरण से मतलब नहीं
विज्ञापन
उप निबंधक एवं अनिवार्य विवाह रजिस्ट्रीकरण कार्यालय अल्मोड़ा
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रदेश में अनिवार्य विवाह पंजीकरण अधिनियम लागू होने के बावजूद जिले में विवाह पंजीकरण की रफ्तार धीमी है। पिछले छह सालों में उप निबंधक कार्यालय में सिर्फ 6397 शादियों का पंजीकरण हुआ है जबकि शादियां पंजीकरण से चार गुना अधिक हुई हैं।
उप निबंधक कार्यालय की ओर से वर्ष 2015 से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है पर इसके बावजूद लोग विवाह पंजीकरण में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो विदेश जाने या फिर प्रॉपर्टी मामलों में जरूरत पड़ने पर ही शादी का पंजीकरण कराते हैं। वर्ष 2022 में अल्मोड़ा में पांच महीने में 542 लोगों ने ही शादियों का पंजीकरण कराया है। इनमें जनवरी में 128, फरवरी में 114, मार्च में 179, अप्रैल में 107, मई में 14 पंजीकरण शामिल हैं। उप निबंधक कार्यालय रानीखेत में छह महीनों में 1627 शादियों का पंजीकरण हुआ है। संवाद
उप निबंधक कार्यालय अल्मोड़ा में विवाह पंजीकरण
वर्ष पंजीकृत विवाह
2016 465
2017 615
2018 787
2019 1308
2020 1354
2021 1868
विलंब से पंजीकरण कराना महंगा पड़ेगा
अल्मोड़ा। यदि शादी के बाद आपने विवाह पंजीकरण कराने में देर कर दी तो यह आपको महंगा पड़ेगा। विवाह संस्कार होने की तारीख से 90 दिन के भीतर 101 रुपये शुल्क अदा करना पड़ेगा। यदि आपने विवाह संस्कार होने की तारीख से 90 दिन के बाद पंजीकरण कराया तो 200 रुपये शुल्क चुकाना होगा। विवाह प्रमाण पत्र शुल्क 50 रुपये देना होगा। संवाद
विज्ञापन
पंजीकरण के फायदे
-पति से भरण पोषण और संतान की अभिरक्षा के लिए अपने अधिकार को प्राप्त करने में महिलाओं की सहायता करना।
- द्विविवाह या बहु पत्नित्व विवाह रोकना।
-विधवाओं को पति की संपत्ति पर दावा प्राप्त करना।
- पतियों द्वारा पत्नी का परित्याग करने से बचाने में मदद करने में सहायता करना।
अभी भी कुछ लोग शादी पंजीकरण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिस वजह से अधिक पंजीकरण नहीं हो रहे हैं। लोग विवाह पंजीकरण संबंधित किसी भी शिकायत, असुविधा की स्थिति में रजिस्ट्रार, अनिवार्य विवाह पंजीकरण अल्मोड़ा से संपर्क कर सकते हैं।
- संदीप कुमार तिवारी, उप निबंधक अल्मोड़ा