फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   City Bus in Almora

अल्मोड़ा से नवीन कलक्ट्रेट का सफर अब सिर्फ दस रुपये में, आज से शुरू होगी सिटी बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
City Bus in Almora
अल्मोड़ा से नवीन कलक्ट्रेट तक चलने वाली सिटी बस ।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में लंबे समय से सिटी बस सेवा संचालित न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न संगठन सिटी बस सेवा चलाने की मांग कर रहे हैं। राज्य गठन के 22 बाद अब बुधवार से नगर में सिटी बस सेवा शुरू हो रही है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व में कलक्ट्रेट समेत कई सरकारी कार्यालय नगर क्षेत्र में थे। कई माह पूर्व कलक्ट्रेट समेत अन्य कार्यालय पांडेखोला स्थित नवीन कलक्ट्रेट भवन में स्थानांतरित कर दिए गए थे। नगर से नवीन कलक्ट्रेट भवन करीब सात किमी दूर है। कलक्ट्रेट आने-जाने के लिए लोगों को आसानी से वाहन नहीं मिल पाते हैं। खास कर ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को नवीन कलक्ट्रेट आने-जाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कर्मचारी भी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

डीएम वंदना सिंह के प्रयासों के बाद पालिका की ओर से नौ नवंबर से सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है। करबला से नवीन कलक्ट्रेट पांडेखोला तक चलने वाली सीटी बस का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है। चौघानपाटा में जिला प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सिटी बस को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सीटर सिटी बस की कीमत है 24 लाख
अल्मोड़ा। नगर पालिका की ओर से संचालित 16 सीटर सिटी बस चौबीस लाख रुपये की है। बस रोजाना करबला से संचालित होकर नवीन कलक्ट्रेट जाएगी। बस का किराया भी न्यूनतम रखा गया है। इससे नवीन कलक्ट्रेट आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
क्या कहते हैं लोग
सिटी बस सेवा शुरू करना सकारात्मक कदम है। सिटी बस को फलसीमा, आईटीआई, धारानौला होकर माल रोड में भी संचालित किया जाए ताकी अधिकतम लोगों को इसका लाभ मिल सके। - रूप सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक धारानौला।
हमारा संगठन भी लंबे समय से सिटी बस सेवा संचालित करने की मांग कर रहा था। अब सिटी बस सेवा शुरू होना अच्छी बात है। सिटी सेवा को पूरे नगर क्षेत्र में संचालित किया जाए। - राजेंद्र प्रसाद जोशी, सचिव, सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति, अल्मोड़ा।

सिटी बस अल्मोड़ा पहुंच गई है। बुधवार से सिटी बस सेवा शुरू होगी। डीएम वंदना के विशेष प्रयासों से सिटी बस सेवा की शुरुआत हो पा रही है। सिटी बस सेवा चलने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। यदि अतिरिक्त बस संचालित करने की जरूरत पड़ी तो उस पर विचार किया जाएगा। - भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed