फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Citi temple returned three goats

चितई मंदिर से तीन बकरे लौटाए

Sat, 28 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Citi temple returned three goats

गायत्री परिवार का चितई गोलू मंदिर अल्मोड़ा में पशु बलि के खिलाफ अभियान जारी है। गायत्री परिजनों ने बलि के लिए लाए गए तीन बकरों को लौटा दिया। बकरे लेकर आए लोगों का कहना था कि वे बकरों को बेचकर मिली धनराशि से जरूरतमंदों की सेवा करेंगे। गायत्री परिजनों ने मंदिर में पशुबलि रोकने के लिए सुंदरकांड पाठ और यज्ञ भी किया।

विज्ञापन


गायत्री परिजन गोलू देवता मंदिर में पशु बलि के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। शनिवार को खुर्पाताल (नैनीताल) से मुकेश कुमार बलि के लिए एक बकरा और ज्यूड़ गांव से चंदन राम बलि के लिए दो बकरे लेकर आए थे। गायत्री परिजनों ने दोनों लोगों को बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मंदिर में बलि प्रथा पर रोक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पशुबलि के बजाए सात्विक विधि से मंदिर में पूजा अर्चना करने का आह्वान किया। समझाने के बाद दोनों भक्तजन मान गए और उन्होंने बकरों की बलि नहीं दी और वापस ले गए। दोनों श्रद्धालुओं ने बताया कि इन बकरों को बेचकर मिले रुपए को वे जरूरतमंदों की सेवा में लगाएंगे।
विज्ञापन


 जनजागरण अभियान में गायत्री परिजन डा. मीनाक्षी पांडे, इंद्रा गनघरिया, मंजू जोशी, रीता पांडे, सरोज मेलकानी, दीपा जोशी, निर्मला अधिकारी, शांति देवी, भूमिका, योगेंद्र कुमार जोशी, प्रदीप जोशी,  सुरेश चंद्र जोशी, गोपाल सिंह कनवाल, श्याम राघव, जगदीश डालाकोटी, प्रताप कनवाल, माधो सिंह बोरा, राजू, रणजीत सिंह रजावत, भीम सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed