{"_id":"19d47555c920004e68a9a5c4a6154a1e","slug":"chtrasangh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में छात्रसंघ का निर्विरोध गठन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में छात्रसंघ का निर्विरोध गठन तय
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन हुए। छात्रसंघ के सात पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन दर्ज कराया। सातों पदों पर एबीवीपी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन के पश्चात प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ सोमेश्वर बाजार में जुलूस भी निकाला। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा एक अक्तूबर को होगी।
छात्रसंघ के सात पदों के लिए सोमवार को नामांकन का दिन निर्धारित था। अध्यक्ष पद के लिए पंकज नयाल, उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए तारा देवी, सचिव पद के लिए नीरज जोशी, कोषाध्यक्ष के लिए आशीष पांडे, संयुक्त सचिव के लिए दीपक भैसोड़ा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए बबीता राणा ने नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया प्रात: 11 बजे से एक बजे तक हुई। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। सभी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया है।
चुनाव प्रभारी डा. उदय कुमार, सहायक चुनाव प्रभारी डा. हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि परिणामों की घोषणा एक अक्तूबर को की जाएगी। इसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया प्राचार्य डा. प्रताप सिंह बिष्ट की देखरेख में हुई। नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में डा. बलदेव राम, ज्योति टम्टा, निर्मला जोशी, बरखा रौतेला आदि ने सहयोग दिया। बाद में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय से सोमेश्वर बाजार तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। उन्होंने सहयोग के लिए छात्र-छात्राओं का आभार जताया है।