फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chowkhutia Police Station State Best

चौखुटिया थाना राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chowkhutia Police Station State Best
चौखुटिया थाना। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वर्ष 2019 में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में अल्मोड़ा के चौखुटिया थाने को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा ने बताया गृह मंत्रालय की ओर से अधिकृत संस्था ने अक्तूबर में चौखुटिया थाने का भ्रमण किया था, जिसमें थाने में अपराधों की स्थिति, निरोधात्मक कार्रवाई का विवरण, निस्तारित किए गए मामले और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के साथ ही थाने के रिकार्ड का रख-रखाव, हवालात, बैरक, मैस, कैंटीन, बाथरूम आदि की साफ-सफाई और थाने में रहने वाले कर्मचारियों का व्यवहार व उनके कार्य, महिला संबंधित अपराधों की स्थिति आदि के बारे में लोगों से जानकारी ली थी। उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया। एसपी ने चौखुटिया थाने के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थानाध्यक्ष चौखुटिया राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत पुलिस स्टाफ को बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed