फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chobatia's picnic view point to tourists

पर्यटकों को भाया चौबटिया का पिकनिक व्यू प्वाइंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chobatia's picnic view point to tourists
चौबटिया में बर्फवारी का आनंद उठाते लोग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शुक्रवार को रातभर हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को चौबटिया क्षेत्र में काफी पर्यटक पहुंचे। पिकनिक व्यू प्वाइंट सैलानियों को खूब भाया।
विज्ञापन

इस बार चौबटिया में 10 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। झूलादेवी-कुनेलाखेत मोटर मार्ग पूरी तरह से बर्फ से पटा पड़ा था। सुबह इस सड़क पर कई बार जाम लगा रहा। कई दो पहिया वाहन चालक बर्फ में रपटते भी देखे गए। पिकनिक ब्यू प्वाइंट सैलानियों का आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली, मुंबई सहित तमाम स्थानों से पहुंचे पर्यटकों और उनके बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। सड़क के पूरी तरह से बर्फ से ढकी होने के कारण दिन भर जाम लगा रहा। कई पर्यटक जाम में फंसे रहे। लोग दोपहिया वाहनों को हाथों से खींचकर बर्फ पार करते देखे गए।
विज्ञापन

पहली बार देखी बर्फबारी
मुंबई से चौबटिया में पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वह लोग पहली बार बर्फबारी देख रहे हैं। फिल्म में बर्फबारी और पहाड़ की आबोहवा देखी थी लेकिन यहां आकर सचमुच उन्हें स्वर्ग सा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed