फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chiliyanaula gets the title of municipality but health facilities are nil

Almora News: चिलियानौला को पालिका का तमगा पर स्वास्थ्य सुविधाएं शून्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chiliyanaula gets the title of municipality but health facilities are nil
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 2018 में अस्तित्व में आई चिलियानौला नगर पालिका आज भी एक अदद स्वास्थ्य केंद्र के इंतजार में है। पांच हजार से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में आज तक कोई सरकारी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित नहीं हो सका है। ऐसे में मामूली बीमारी से लेकर आपात स्थिति तक लोगों को उपचार के लिए करीब चार किलोमीटर दूर रानीखेत जाना पड़ता है।
विज्ञापन

चिलियानौला नगर पालिका में वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की मांग उठती रही है। पूर्व में यहां आयुष चिकित्सालय खोलने की योजना बनाई गई थी लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़ सका। नतीजतन आज तक चिकित्सालय की स्थापना का सपना अधूरा ही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं उसी अनुपात में विकसित नहीं हो पाई हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। रात में या आपातकालीन स्थिति में मरीजों को रानीखेत ले जाने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से चिलियानौला में शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र अथवा आयुष चिकित्सालय की स्थापना कर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सके।

क्या बोले लोग
- चिलियानौला की आबादी लगातार बढ़ रही है लेकिन आज तक यहां एक भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया। लोगों को इलाज के लिए रानीखेत जाना पड़ता है। आयुष चिकित्सालय खोलने की बात हुई थी। जमीन भी चिह्नित कर ली गई लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हो सका। इससे लोगों में निराशा है। - कमलेश बोरा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल

- बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। रात में किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो तत्काल इलाज के लिए रानीखेत ले जाना पड़ता है। सरकार को जल्द चिकित्सालय खोलकर डॉक्टर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। - चंदन सिंह रावत, अध्यक्ष, वृद्धजन समिति


कोट -
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारियों से चिलियानौला में आयुष चिकित्सालय की स्थापना के लिए अनुरोध किया था। अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सालय स्थापना का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही चिलियानौला में आयुष चिकित्सालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - अरुण रावत, पालिकाध्यक्ष चिलियानौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed