{"_id":"5852e0384f1c1b896064ad1f","slug":"children-enlightening-films-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में बच्चों को ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में बच्चों को ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव में छात्र-छात्राओं को हालीवुड की अनेक ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई गई। महोत्सव में बच्चों ने तीन दिन तक इन फिल्मों का जमकर लुत्फ उठाया और इनके माध्यम से ज्ञानपरक बातें भी सीखी।
स्कूल के नवनिर्मित हॉल में आयोजित इस फिल्म महोत्सव में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पिंक पैंथर, डाईवर जैंट, आइस ऐज, हाउ टू ट्रेन, युवर ड्रेगन, जुरासिक पार्क, बिग हीरो सिक्स आदि फिल्में दिखाई गई। जुरासिक पार्क जैसी फिल्म देखकर बच्चों में विज्ञान को गहराई से समझने की जिज्ञासा जगी। इस दौरान बच्चों ने अंग्रेजी विषय से संबंधित कुछ नए शब्द समूहों का ज्ञान प्राप्त किया। उनमें अंग्रेजी विषय के प्रति काफी रुचि बढ़ी है। समापन पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ता है।
शिक्षिका मैकहोली सोरखा ने बच्चों को फिल्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, और बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यालय के प्रबंधक शेखर लखचौरा ने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दीपक जोशी, सुमित जोशी, जानकी मेहरा, शिल्पी पांडे, क्षितिज पांडे, पूजा सूद, रश्मि जोशी, आशा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फिल्म महोत्सव का पूरा आयोजन खुद बच्चों ने संभाला। तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का संचालन 11वीं के छात्र विक्रांत जोशी के अलावा सौम्या जोशी, पीयूष देवली, मृणाल गोस्वामी ने किया। उन्होंने बच्चों को फिल्म फेस्टेवल के बारे में भी जानकारी दी। विक्रांत ने अपने साथियों के साथ इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि बच्चों से कार्यक्रम का संचालन करवाकर उनमें नेतृत्व क्षमता मजबूत करने का प्रयास किया गया है।