{"_id":"cdd104ff22ffbc45f8de197996c60ca5","slug":"chief-minister-worshiped-at-jageshwar-shrine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जागेश्वर धाम में जागनाथ, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के पुरोहितों और स्थानीय लोगों से धाम की पवित्रता बनाए रखने को आगे आने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि जागेश्वरधाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के साथ ही देश की महत्वपूर्ण धरोहर है।
विज्ञापन
सरकार इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि पलायन रुकने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिल सके। इससे पहले जागेश्वर मंदिर कमेटी के प्रबंधक प्रकाश भट्ट, प्रधान हरि मोहन भट्ट, गोपाल भट्ट, हेमंत भट्ट, कौस्तुभानंद भट्ट, हरि दत्त, भुवन चंद्र, रमेश भट्ट आदि ने मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन