{"_id":"6431ab554563b92ae20b22b4","slug":"chief-conservator-of-forests-arrived-in-almora-inspected-the-forest-fire-station-almora-news-c-8-1-106764-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक, किया वन अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक, किया वन अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण
Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिनसर में वन अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण करते प्रमुख वन संरक्षक हाफ राजीव भरतरी।। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रमुख वन संरक्षक हाफ राजीव भरतरी ने बिनसर वन्यजीव विहार स्थित आधुनिक वन अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा जंगलों को आग से बचाने के लिए हर कर्मचारी को तत्परता दिखानी होगी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने विभागीय अधिकारियों से जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वह वन्य जीव विहार बिनसर पहुंचे और आधुनिक वन अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से फायर सीजन में तत्परता दिखाते हुए जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के निर्देश दिए।
कहा फायर सीजन में विशेष ध्यान देना होगा। सभी क्रू स्टेशनों में पर्याप्त कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। जंगलों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि बगैर जन सहभागिता के जंगलों की आग को नहीं रोका जा सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया, डीएफओ हिमांशु बागरी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।