{"_id":"56fd773c4f1c1b894bf00107","slug":"checking-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
डीएम की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में विशेष सतर्कता बरतें। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी अतिक्रमण की शिकायत मिले वहां नियमानुसार कार्रवाई करें। उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कर वसूली में तेजी लाएं। बड़े बकाएदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाएं। ई-डिस्ट्रिक योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्रों को पंद्रह दिन के भीतर अनिवार्य रूप से बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने डीएसपी और एसडीएम सदर को नगर में पॉलिथीन उन्मलून, अतिक्रमण रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मालरोड में लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाया जाए। ताकि आम जनता को परेशानी नहीं हो। एसडीएम सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण करें। गरमी के सीजन को देखते हुए वनाग्नि को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर वनाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी इला गिरि, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत विनीत कुमार के अलावा जिले के सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार मौजूद थे।