Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CHC gets sub-hospital status amid agitation in Chaukhutia almora

Uttarakhand: चौखुटिया में आंदोलन के बीच CHC को उप चिकित्सालय का दर्जा, लोग बोले- जारी रहेगा ऑपरेशन स्वास्थ्य

Fri, 17 Oct 2025 12:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:55 PM IST
सार

उत्तराखंड शासन ने चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 से बढ़ाकर 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नत करने की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
CHC gets sub-hospital status amid agitation in Chaukhutia almora
चौखुटिया में आंदोलनकारियों को मनाने का प्रयास करती प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड शासन ने चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 से बढ़ाकर 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नत करने की स्वीकृति दे दी है। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के आदेश के अनुसार, भवन निर्माण, आवश्यक पदों की सृजन और अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और गंभीर मरीजों को अब अल्मोड़ा या हल्द्वानी रेफर करने की जरूरत कम होगी।

विज्ञापन


आमरण अनशन को समाप्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता की। हालांकि यह बैठक भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी और वार्ता विफल हो गई। आंदोलनकारी उप जिला अस्पताल का शासनदेश जारी होने के बाद भी नहीं माने।
विज्ञापन


इस दौरान उपजिलाधिकारी सुनील राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, डायरेक्टर स्वास्थ्य कुमाऊं मंडल नवीन तिवारी और प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल साही समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने आंदोलनकारियों से धैर्य रखने और शासन स्तर से शीघ्र निर्णय आने का भरोसा दिलाया, लेकिन आंदोलनकारियों ने इसे केवल आश्वासन मानते हुए अनशन जारी रखने का फैसला लिया। आंदोलनकारियों ने दोहराया कि जब तक चौखुटिया अस्पताल में स्थायी चिकित्सकों की तैनाती और अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed