फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CHC Dhauladevi got Second Prize

कायाकल्प में सीएचसी धौलादेवी को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
CHC Dhauladevi got Second Prize
देहरादून में पुरस्कार प्राप्त करते डॉक्टर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी को कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2021-22 में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना को जिले में पहला स्थान मिला है। देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी को 500000 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की।
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी को पूरे प्रदेश के 96 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

वहीं जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना ने जिले के 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी को कायाकल्प योजना के तहत दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 500000 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीवी जोशी, डॉ. चंद्रशेखर बोरा, सीमा टम्टा, सीमा सिजवाली को पुरस्कार प्रदान किया। इधर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, भाजपा नेता सुभाष पांडे, रमेश बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, महामंत्री डीके जोशी, हरीश दरमवाल, ज्ञान प्रकाश पंत, प्रधान प्रताप सिंह, लक्ष्मण डसीला, रवींद्र नाथ गोस्वामी, रणजीत सिंह आदि ने अस्पताल की उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के कार्यो की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed