{"_id":"e7a2ee387fea6ada9054be899faab230","slug":"chaukhutia-open-tea-development-board-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में खुला चाय विकास बोर्ड का कार्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में खुला चाय विकास बोर्ड का कार्यालय
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां क्रांतिवीर चौराहे के पास चाय विकास बोर्ड का कार्यालय खुल गया है। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी खेम सिंह बिष्ट ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
बोर्ड उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने बताया कि कार्यालय खुलने से किसानों को मृदा परीक्षण आदि की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी। बोर्ड के उपाध्यक्ष कठायत ने कहा कि कार्यालय में चार सुपरवाइजरों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
कार्यालय खुलने से मृदा परीक्षण (मिट्टी की जांच) की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री हरीश रावत की मंशा के अनुरूप उत्तराखंड के गांव-गांव में चाय बागान विकसित करना चाहते हैं। कहा कि चाय बागान विकसित होने से लोगों को आजीविका के लिए अच्छा साधन मिल जाएगा।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, पूर्व प्रमुख डॉ. एलएस मनराल, मीना कांडपाल, शिवराज कठायत, भगवत सिंह, तारा सिंह, ईश्वरी दत्त कांडपाल, नरेंद्र मेहरा, देब सिंह, शेर सिंह नेगी, भोलादत्त कांडपाल, रमेश कठायत, नंदन सिंह मेहरा आदि थे।