{"_id":"35c77e9efa2ebe9b01c2d20e5c9020aa","slug":"chaukhutia-dwarahat-tehsil-subdivision-will-consist-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया-द्वाराहाट तहसील को मिलाकर परगना बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया-द्वाराहाट तहसील को मिलाकर परगना बनेगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
संसदीय सचिव और विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा है कि विकास कार्यों से संबंधित उनके सभी वादे शीघ्र पूरे होंगे। चौखुटिया और द्वाराहाट तहसील को मिलाकर शीघ्र परगना बनाया जा रहा है। इससे संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
श्री बिष्ट यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पैर फैक्चर होने से वह कुछ समय से जन संपर्क नहीं कर पाए, लेकिन विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने को लेकर वह सक्रिय हैं।
विज्ञापन
कहा कि चौखुटिया में रसोई गैस गोदाम, महिला पॉलीटेक्निक और महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं शुरू कराने सहित तमाम कार्य शीघ्र पूरे हो जाएंगे। कहा कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था शीघ्र की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए आम जनता की समस्याओं के निदान में सहयोग करने के साथ ही सुझाव देने को कहा।
इस मौके पर बालादत्त तिवारी, मानसिंह पटवाल, नंदन संगेला, हीरासिंह बिष्ट, जीवन नेगी, अमर सिंह रावत, शंकर कैड़ा, कृष्णा राठौर, गणेश सांणी, दानसिंह, गणेश अटवाल आदि मौजूद थे।