फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia, Dwarahat stalled the phones and the Internet

चौखुटिया, द्वाराहाट के फोन और नेट ठप

Tue, 24 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
 सड़कों में निर्माण कार्यों के चलते बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइवर केबल (ओएफसी) लाइन कट जाने के कारण जिले के कई इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। मंगलवार को द्वाराहाट और चौखुटिया गनाई इलाके में संचार व्यवस्था ठप रही। अल्मोड़ा में भी इंटरनेट सेवाओं पर आंशिक असर पड़ा। बीएसएनएल की टीमें सोमवार से ही खराबी दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि सड़कों में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते बीएसएनएल की ओएफसी सोमवार को अल्मोड़ा-भीमताल, अल्मोड़ा-रानीखेत और रानीखेत से द्वाराहाट के बीच कट गई थी । इस कारण सोमवार शाम से अल्मोड़ा की इंटरनेट सेवाएं कई घंटे बाधित रही। बीएसएनएल के इंजीनियरों ने शाम को इंटरनेट सेवा बहाल की। ओएफसी कटने से द्वाराहाट  और चौखुटिया गनाई इलाके में मंगलवार को संचार सेवाएं पूरी तरह ठप रही। इन क्षेत्रों में इंटरनेट के साथ ही बीएसएनएल के बेसिक फोन, मोबाइल भी नहीं चले। इंटरनेट में खराबी के कारण इन इलाकों में बैंकों में भी काम काज नहीं हो पाया।
विज्ञापन


मालूम हो कि इन क्षेत्रों में अधिकांश लोगों के पास बीएसएनएल के ही मोबाइल नंबर हैं। अन्य कंपनियों के मोबाइल और इंटरनेट भी कम ही काम कर रहे थे। लोगों ने जरूरी संदेश भी मुश्किल से पास किए। बीएसएनएल अल्मोड़ा का जीएम महेंद्रपति ने बताया कि सोमवार से तीनों रूटों के लिए टीमें रवाना कर दी गई थी। लाइनों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। इधर एसडीई एलएम तिवारी ने बताया कि अल्मोड़ा में इंटरनेट सेवाएं सामान्य रूप से काम करने लगी हैं और मंगलवार शाम तक चौखुटिया और द्वाराहाट  की मोबाइल और बेसिक फोन सेवाएं भी बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed