फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia dry canal

यहां तो पांच साल से पड़ा है सूखा

Fri, 19 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chaukhutia dry canal

देश में भले ही इस साल सूखे जैसे हालात हैं, परंतु यहां की जनता तो पिछले पांच साल से सूखे की मार झेल रही है। हालात ऐसे हैं कि जहां नजर दौड़ाओ बस सूखा ही सूखा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


 यह स्थिति गांव के लिए बनी सड़क के निर्माण कार्य के चलते सिंचाई नहरों के ध्वस्त होने से पैदा हुई है। ग्रामीण नहर की मरम्मत की मांग करते रहे हैं, लेकिन हर तरफ से निराशा के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


चौखुटिया विकास खंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत बसरखेत के बसरखेत से लेकर तोक गांव उड़खोला और खौला तक के हालात देखकर पत्थर दिल इंसान भी पसीज जाए। परंतु संवेदन शून्य व्यवस्था गांव में सूखे से मचे हाहाकार के बावजूद खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गांव के हर कोने में दूर-दूर तक सूखे पड़े खेत, सड़कों के किनारे के खेतों में भरा निर्माणाधीन सड़क का मलबा, लोगों के चेहरे पर छाई मायूसी और भविष्ष्य की चिंता साफ झलक रही है।

लोगों का कहना है कि पांच साल पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव के लिए सड़क का कार्य शुरू हुआ था तब से गांव की नहरें पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं।


यही हाल पेयजल योजनाओं का है, परंतु कोई सुधलेवा नही है। गांव की चार नहरों में से एक में भी पानी नही है। जिसके चलते खेत खलिहान पूरी तरह से सूख चुके हैं जिसके चलते लोगों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed