फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia BJP rally

चौखुटिया में बीजेपी की रैली

Wed, 31 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 31 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chaukhutia BJP rally
चौखुटिया में बीजेपी की रैली - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बाखली खेल मैदान में हुई भाजपा की पर्दाफाश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी कांग्रेस और मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर बरसे। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस की रावत सरकार को सत्ता में एक पल के लिए भी बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बदहाल बना दिया है। मंत्रियों और विधायकों की जेबें भर रही हैं जबकि प्रदेश 40 हजार करोड़ के कर्ज में डूब चुका है।  

विज्ञापन


कोश्यारी ने कहा कि केंद्र सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा जबकि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। खनन, शराब, भू माफिया को प्रदेश को लूटने की खुली छूट दी गई है। कहा कि सरकार, माफिया की मिलीभगत से बंदरबांट मचाई गई है। उन्होंने स्टिंग को लेकर स्थानीय विधायक पर भी जमकर प्रहार किए। इन हालातों में निराश और हताया जनता भाजपा की तरफ देख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार के कारनामों का फर्दाफाश कर मिशन 2017 में जुटने को कहा। सभा में नैनीताल के पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि राज्य का निर्माण मंत्री विधायक बनाने के लिए नहीं बल्कि आम जनता के दुख दर्द को दूर करने के लिए किया गया था लेकिन कांग्रेस ने शहीदों के साथ ही आम जनता के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे ने अध्यक्षता, संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश नायक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, कैलाश भट्ट, महेश नेगी, कैलाश पंत, त्रिलोक बजेठा, दर्शन बिष्ट, राजेंद्र रौतेला, घनश्याम भट्ट, पूरन कैड़ा, प्रेमा देवतला, युगल आर्या, सुरेंद्र मनराल, पूरन कैड़ा आदि ने संबोधित किया। वहीं द्वाराहाट की ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, सदानंद पांडे, गोविंद पिलख्वाल, विमला रावत, पूरन संगेला, मुकेश पांडे, जसवंत सिंह रौतेला, सुधीर मठपाल, सुरेंद्र नेगी, मनोज भट्ट, तारादत्त शर्मा, शोबन सिंह, दुर्गा सिंह, हेम जोशी, विनोद भट्ट, धन सिंह रावत, सुरेंद्र संगेला आदि थे।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाजपा द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में हमेशा आगे रहती है लेकिन विधानसभा चुनाव हार जाती है ऐसा क्यों हो रहा है, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे पूर्व सभा स्थल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी और पासी का ढोल, नगाड़ों से स्वागत किया। कार्यकर्ता कोश्यारी को सभा स्थल तक कंधे में उठाकर लाए।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सभा में वक्ताओं ने उत्तराखंड क्रांतिदल पर भी तीखे शब्दबाण छोड़े। कहा कि उक्रांद को क्रांतिदल नहीं शांति दल कहना ही उचित होगा। उन्होंने कहा कि उक्रांद के नेता हर बार साढ़े चार साल तक सत्ता सुख भोगते हैं और चुनाव के समय राष्ट्रीय दलों के दुश्मन होने का नाटक करने के साथ ही गैरसैंण राजधानी की बात करते हैं।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा से टिकट के कुछ दावेदारों ने अपने समर्थकों के माध्यम से अपने पक्ष में नारेबाजी करवाई। नारेबाजी कर रहे ऐसे कार्यकर्ताओं को भगत दा ने दो बार टोका। बाद में एक अन्य पदाधिकारियों ने भी खड़े होकर उन्हें शांत कराया। 


चौखुटिया। भाजपा की पर्दाफाश रैली में करीब पांच दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें न्यौनी के प्रधान उमराव सिंह, माड़कुवाबाखल के राम सिंह रौथाण, कोट्यूड़ा की प्रधान परूली देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed