{"_id":"23a67623ab6e5062aa47e1151bcc528f","slug":"chaukhutia-aunt-speed-up-road-construction-bisht-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया-मासी सड़क निर्माण में तेजी लाएं : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया-मासी सड़क निर्माण में तेजी लाएं : बिष्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
संसदीय सचिव और विधायक मदन सिंह बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग के कुमाऊं चीफ सहित तमाम अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन चौखुटिया-मासी सड़क का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने एक साल के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
क्षेत्र की बहुचर्चित चौखुटिया-मासी सड़क की धीमी निर्माण गति से नाराज संसदीय सचिव और विधायक मदन सिंह बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग के कुमाऊं चीफ केपी जोशी के साथ निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के बाद कार्य कार्य में तेजी लाने के साथ ही एक साल के भीतर सड़क तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के ईई एमपी सिन्हा, एई केके कांडपाल और अरुण कुमार, जेई भरत पाल, पूजा गर्ग और विजयपाल सैनी, ठेकेदार कंवलजीत सिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव अमरसिंह रावत सहित कई लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि करीब चौबीस करोड़ की लागत से बन रही सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य की धीमी गति के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर विधायक श्री बिष्ट ने बाद में एडीबी द्वारा बनाई जा रही चौखुटिया-जौरासी सड़क का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।