फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaubatiya garden will be buzzing with early queen plum

Uttarakhand: अर्ली क्वीन प्लम से गुलजार होगा चौबटिया उद्यान, किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी खेती

Wed, 08 Jan 2025 01:09 PM IST
हीरा मेहरा चेतन जोशी, संवाद
चेतन जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:09 PM IST
सार

चौबटिया उद्यान में अर्ली क्वीन प्लम की पौध खरीदने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। यह विदेशी किस्म कैलिफोर्निया की ज़ाइगर कंपनी द्वारा विकसित की गई है और जल्दी पकने और स्वादिष्ट फलों के लिए प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
Chaubatiya garden will be buzzing with early queen plum
अर्ली क्वीन प्लम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत स्थित विश्वप्रसिद्ध चौबटिया उद्यान में अर्ली क्वीन प्लम की पौध खरीदने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। यह विदेशी किस्म कैलिफोर्निया की ज़ाइगर कंपनी द्वारा विकसित की गई है और जल्दी पकने और स्वादिष्ट फलों के लिए प्रसिद्ध है। इसके गहरे लाल रंग के फल पकने पर काले हो जाते हैं और इनमें मीठा और हल्का खट्टा स्वाद होता है। गूदा रसदार और नरम होता है। यह किस्म गर्मी के शुरुआती दिनों में तैयार हो जाती है, और भंडारण के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

विज्ञापन


इसे ताजे फल के रूप में और जैम, जेली जैसी चीज़ों में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह ठंडी जलवायु में अच्छी तरह बढ़ता है और पेड़ मध्यम ऊंचाई के होते हैं, जिन्हें प्रूनिंग की जरूरत होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने के साथ-साथ, यह विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

विज्ञापन

अर्ली क्वीन प्लम की प्रजाति को उद्यान चौबटिया में लाने के प्रयास चल रहे है। अर्ली क्वीन प्लम की बढ़ती लोकप्रियता से किसान नई तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन कर सकते हैं। जल्दी पकने और बाजार में उच्च मांग के कारण किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। - नारायण सिंह राणा, उद्यान समन्वयक, उद्यान चौबटिया-रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed