फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaubatiya Garden Ranikhet

नए साल में लौटेगा चौबटिया उद्यान गार्डन का गौरवशाली अतीत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chaubatiya Garden Ranikhet
चौबटिया का प्रख्यात उद्यान गार्डन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित प्रख्यात उद्यान गार्डन में स्वदेशी सेब की महक फिर से बिखरने की उम्मीद जगी है। विभाग ने विलुप्त हो चुकी स्वदेशी सेब की प्रजाति को फिर से संरक्षित करने का निर्णय लिया है। पुराने पेड़ों के मदर प्लांट लेकर उद्यान गार्डन में नर्सरी तैयार कर दी गई है। अब इसी साल जनवरी, फरवरी में पौधरोपण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि डेढ़ दशक पहले उद्यान से स्वदेशी प्रजाति के पेड़ों को काट दिया गया था, इसके बाद यहां अमेरिकी प्रजाति के सेबों का उत्पादन किया गया। लेकिन यह प्रजाति यहां सफल नहीं हो सकी। इधर, अब गार्डन को उसका पुराना गौरव लौटाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। रेड डेलीसेस, फैनी, अर्ली सनोरी, राइमर जैसी स्वदेशी सेब के मदर प्लांट को संरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। नर्सरी में आठ हजार से अधिक पौध उगाई गई हैं। जिनमें से तीन हजार पौध यहीं उद्यान गार्डन में लगेंगे। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक दामोदर जोशी ने बताया कि स्वदेशी प्रजाति के सेब से आमदनी बढ़ेगी। एक पेड़ से ही लगभग चार से पांच क्व़िटल सेब का उत्पादन होता है। पेड़ों की ग्रोथ भी अच्छी है। सब कुछ ठीक रहा तो उद्यान गार्डन चौबटिया को उसका पुराना अतीत वापस मिलेगा।
विज्ञापन

नए साल में जगी द्वाराहाट में वाहन पार्किंग की उम्मीद
द्वाराहाट। द्वाराहाट में लंबे समय से कार पार्किंग की समस्या बनी हुई है। आए दिन लोगों को जाम से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में यहां कार पार्किंग की घोषणा हो चुकी है। 2021 में यहां पार्किंग के अस्तित्व में आने की उम्मीद है। द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने बताया कि द्वाराहाट में कार पार्किंग की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 2017 में द्वाराहाट में आयोजित द्वाराहाट महोत्सव में इसकी घोषणा की थी। जिसकी फाइलें लगातार चल रही हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया शासन स्तर पर अंतिम चरण में है। 2021 में यहां कार पार्किंग अस्तित्व में आने की उम्मीद बनी हुई है। कार पार्किंग बनने से बाजार में जाम का झामकी समस्या दूर हो जाएगी। चौखुटिया रोड पर कार पार्किंग बननी है। बता दें कि स्थानीय लोग वाहन पार्किंग के लिए कई बार आंदोलन कर चुके हैं। यह समस्या यहां लंबे समय से बनी थी। वाहनों की निरंतर तादात बढ़ रही है। बाजार में प्रतिदिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed