{"_id":"593c2a844f1c1b1f608b4730","slug":"chattai-took-hours-junk-ambulance-also-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितई में घंटों लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितई में घंटों लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों चितई मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। रोजाना सैकड़ों लोग निजी वाहनों से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस आदि की व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां कई बार जाम लग रहा है। शनिवार को भी काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम में गर्भवती महिला को लेकर आ रही एक एंबुलेंस भी करीब एक घंटा फंसी रही।
विज्ञापन
शनिवार को चितई मंदिर में दर्शन करने आए लोगों के वाहनों के चलते लंबा जाम लग गया।
जाम में बाड़ेछीना की तरफ से एक गर्भवती महिला को लेकर आ रही एंबुलेंस भी फंस गई। बाद में स्थानीय लोगों और कुछ यात्रियों के प्रयासों से करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका और एंबुलेंस भी निकल सकी। संयोग से गर्भवती महिला की तबियत नहीं बिगड़ी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आए दिन जाम की समस्या के बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस या राजस्व पुलिस कर्मी तैनात नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन