फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Changing weather is making people sick, OPD crosses 550

Almora News: बदल रहा मौसम कर रहा बीमार, ओपीडी 550 के पार

Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is making people sick, OPD crosses 550
अल्मोड़ा। मौसम में आ रहे लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्र में वायरस जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 550 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे जिसके चलते पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

सुबह जिला अस्पताल खुलते ही नए और पुराने मरीज पहुंचने लगे थे। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन के कक्ष के बाहर रही जहां मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इन दिनों लोग मुख्य रूप से सर्दी, जुकाम, खांसी, तेज बुखार और पेट दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों की जुबानी
- दो दिनों से तेज बुखार है। घर पर दवा भी ली लेकिन आराम नहीं मिला। इसलिए आज दोबारा जिला अस्पताल दिखाने आया हूँ। - किशन सिंह, लमगड़ा
- अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई है, जिसके इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाने पहुंचा हूँ। - सुंदर सिंह, हवालबाग

विशेषज्ञ की सलाह, सेहत के प्रति बरतें सावधानी
लोगों को बदलते मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। मौसम में बदलाव के कारण वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में तबीयत बिगड़ने पर खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से परामर्श लें। - डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-02एएलएम01पी- जिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed