{"_id":"d1b75f15d268ec07e404aa755ade0328","slug":"chandiket-demanding-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द बनी चौखुटिया-मासी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरदर्द बनी चौखुटिया-मासी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया-मासी सड़क में चल रहे सुधारीकरण कार्य की धीमी गति से नाराज लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। लोगों ने कार्य में तेजी न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चौखुटिया-मासी सड़क की दुर्दशा लोगों के लिए अभिशाप बन गई है। भारी भरकम राशि स्वीकृत होने के बावजूद सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की कछुआ चाल ने इस मार्ग से गुजरने वाले तमाम ग्राम पंचायतों के लोगों को ही नहीं बल्कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी रुला दिया है।
विज्ञापन
धीमी कार्य गति से नाराज चांदीखेत आदि गांवों के लोगों ने निर्माणाधीन सड़क के किनारे धरना दिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने सप्ताह भर में कार्य में तेजी नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
धरना और नारेबाजी करने वालों में पूर्व प्रधान नंदन सिंह, दरवान सिंह बिष्ट, मदन कुमयां, किसन संगेला, मनीष जोशी, मदन कुमयां, गिरधर खत्री, राजेश अग्रवाल, गिरीश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, पूरन गिरी, किशन सिंह, प्रताप सिंह, रमेश गोस्वामी, पंकज किरौला आदि शामिल थे।