फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chamber of Advocate In ranikhet

विधायक माहरा ने रानीखेत के अधिवक्ताओं को समर्पित किए नवनिर्मित चैंबर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chamber of Advocate In ranikhet
अधिवक्ता चैंबरों का दीप जलाकर उद्घाटन करते विधायक माहरा और अधिवक्ता। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवनिर्मित चैंबरों को अधिवक्ताओं को समर्पित किया गया। इसका लोकार्पण कर विधायक करन माहरा ने कहा कि रानीखेत बार एसोसिएशन का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां स्व. गोविंद बल्लभ पंत और प्रकाश कांडपाल सहित कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तक वकालत कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ताओं को आम नागरिकों को न्याय दिलाने वाला बताया। माहरा ने चैंबर के लिए विधायक निधि से आठ लाख रुपये दिए थे। इससे आठ चैंबरों का निर्माण किया गया है। चैंबरों के बाद बार एसोसिएशन की तरफ से विधायक करन माहरा और ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रानीखेत ने प्रखर अधिवक्ता दिए हैं। रानीखेत के अधिवक्ताओं का इलाहाबाद बैंच में विशेष स्थान था। रानीखेत बार को उसका गौरवशाली अतीत लौटाने के लिए वह प्रयासरत हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी निधि से अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चैंबर बनने के बाद अधिवक्ताओं को सुविधा मिलेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश रौतेला आदि ने आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष राजेश रौतेला ने कहा कि लाइब्रेरी और चैंबर अधिवक्ताओं के जरूरी होते हैं।

वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, बार के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश मनराल, पूर्व सचिव हिमांशु बिष्ट, सोनू सिद्दीकी, सीमा शर्मा, विजय पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed