{"_id":"591447514f1c1b2d3f851909","slug":"ceo-s-fiscal-failure-not-to-be-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ के वित्तीय प्रभार हस्तांतरित नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ के वित्तीय प्रभार हस्तांतरित नहीं होने से रोष
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Thu, 11 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी का पद खाली हुए दो सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है और मुख्य शिक्षा अधिकारी के वित्तीय प्रभार भी अभी तक किसी सक्षम अधिकारी को हस्तांतरित नहीं किए जा सके हैं। इससे शिक्षक और कर्मचारियों के वित्त संबंधी जीपीएफ, स्थायी, अस्थायी अग्रिम और अशासकीय स्कूलों में वेतन आदि के प्रकरण निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं। शिक्षा समन्वय समिति ने इस संबंध में महानिदेशक शिक्षा को ज्ञापन भेजकर वित्तीय प्रभार सक्षम अधिकारी को हस्तांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षा समन्वय समिति की यहां हुई बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के वित्तीय प्रभार अभी तक किसी भी अधिकारी को हस्तांतरित नहीं किया गया है। जिससे शिक्षक, कर्मचारियों के जीपीएफ से विवाह, भवन मरम्मत, भवन निर्माण, चिकित्सा कारण आदि समेत अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन आदि प्रकरण लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
समिति के सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग वित्तीय प्रभार जैसे महत्वपूर्ण कार्य को लटकाए हुए हैं, जिससे शिक्षक कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। यही नहीं अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों और राजकीय स्कूलों में पर्याप्त बजट भी नहीं दिया जा रहा है जिससे वेतन समय से आहरित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने जिला पुस्तकालय के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह भोज के पांच माह से लंबित पदोन्नति प्रकरण का निस्तारण करने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है। बैठक में समिति अध्यक्ष डा. मनोज कुमार जोशी, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, बलबीर सिंह भाकुनी, डा. कैलाश डोलिया, भूपाल सिंह चिलवाल, गुरदीप राणा, सुनील बिष्ट, एमएस राजपूत, प्रमोद सिंह मेहरा, रजनीश कुमार, अजय कुमार, ज्योति भट्ट, नीलम पंत, मोहन भट्ट, सीपी पांडे, जगदीश सिंह, मदन मेर, अनिल बुधोड़ी, हीरा सिंह बोरा, कैलाश रावत, जेएस तिलारा, आरके जोशी, सवित जनौटी, दीपक सनवाल, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।