फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   celebration inalmora

अल्मोड़ा बाजार कमला ना मार लटका...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
celebration inalmora
अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में शुक्रवार रात स्टार नाइट में गायिका कल्पना चौहान और गोविंद दिगारी ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों से प्रस्तुति दी। महोत्सव में ऐपण, मेहंदी, भाषण, पेंटिंग और फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

स्टार नाइट में कल्पना चौहान ने अल्मोड़ा बाजार कमला ना मार लटका... और बेडू पाको बारा मासा ओ नरेणि काफल पाको चैता मेरी छैला.. गीत की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने घर-घर में तुलसी डाई लगूंणा, बेटी पढ़ूला हम बेटी पढ़ूला.. गीत गाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। गायक गोविंद दिगारी ने बॉलीवुड गाना मेरे रस्के कमर, फुुलक्या पतौली लटी पटी में थमूलो रित्ति हिटली गढ़वाली गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दिव्यांग गायिका नेहा आगरी ने जब नझूलो परदेशा और संगीता टम्टा ने हाय ककड़ी झिलमां नूण पिसौ सिल मां... गीत की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बालिकाओं ने रामलीला और महाभारत का भी नाट्य मंचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं वंदना सिंह, कविता बिष्ट, खुशी बिष्ट को सम्मानित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सीडीओ मनुज गोयल, गीता भट्ट, मनविंदर कौर, सुरेंद्र सिंह मेहरा, राकेश जोशी, केके पंत, बिट्टू कर्नाटक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीना, गरिमा, प्रियांशी और अवंतिका अव्वल
अल्मोड़ा। जीआईसी खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित ऐपण प्रतियोगिता में बीना तिवारी पहले, गरिमा जोशी दूसरे और रेखा कोरंगा तीसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग में नाजिया ने पहला, रेखा कोरंगा ने दूसरा और पार्वती चौहान ने तीसरा स्थान पाया। वहीं रंगोली में गरिमा जोशी पहले, पुष्पा नेगी दूसरे और चंद्रा टम्टा तीसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी में प्रियांशी पटवाल पहले, काजल आर्या दूसरे और दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में अवंतिका भंडारी, काव्या गुरुरानी और दिव्या जोशी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। जिलाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed