{"_id":"68559ac58d81e512f206b084","slug":"cdo-shashani-transferred-to-udhamsingh-nagar-almora-news-c-232-1-shld1002-129731-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीडीओ शासनी का ऊधमसिंह नगर स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीडीओ शासनी का ऊधमसिंह नगर स्थानांतरण
Fri, 20 Jun 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ दिवेश शाशनी को स्मृति चिन्ह देते डीएम आलोक कुमार पांडेय। सूचना विभाग
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी का स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि शाशनी का कार्यकाल बहुत शानदार रहा। उनके कार्य करने की शैली और कार्य के प्रति उनका लगन और समर्पण सराहनीय है।
जिले के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों को गति देने में उल्लेखनीय योगदान दिया। समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने जिले में अपने कार्यकाल को एक सुखद अनुभव बताते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता का सहयोग के लिए आभार जताया।
शाशनी ने नौ सितंबर 2024 में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनका स्थानांतरण इसी पद पर ऊधमसिंह नगर के लिए हुआ है। अल्मोड़ा में शाशनी का कार्यकाल नौ माह 13 दिन रहा। संचालन लेखाकार वीरेंद्र बिष्ट ने किया। वहां मेयर अजय वर्मा, डीडीओ एसके पंत, सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल आदि रहे।