फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CDO in Dhaulchcheena

सीडीओ ने सुनी व्यापारियों की समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
CDO in Dhaulchcheena
ौलछीना में भवनों का निरीक्षण करते सीडीओ मनुज गोयल। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सीडीओ मनुज गोयल ने रविवार को धौलछीना में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय के जर्जर हालत में आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि विश्राम कैंप लगाने की भी बात कही।
विज्ञापन

रविवार को सीडीओ मनुज गोयल निजी कार्यक्रम के तहत छह किमी की पैदल यात्रा कर बिनसर से धौलछीना पहुंचे। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत ने उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। सीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय के जर्जर हो चुके भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्यान विभाग, पशुपालन केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड कार्यालय और अन्य कार्यालयों का भी जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ को आवासीय भवनों की मरम्मत, आंगन तैयार करने समेत विभिन्न कार्यों के निर्देश दिए। ब्लॉक मुख्यालय के आसपास अन्य सरकारी भवनों के ऊपर खतरा बने चीड़ के पेड़ों को हटाने और सरकारी भवनों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी जल्दी कार्रवाई करने की बात कही गई। इस दौरान बाजार में सफाई की व्यवस्था देखते हुए सीडीओ ने व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह धौलछीना में रात्रि विश्राम कर जन समस्याएं सुनने के लिए कैंप लगवाएंगे। विमल कोट मंदिर में दर्शन करते हुए वह विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed