फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CBCID for the team statement

सीबीसीआईडी की टीम ने बयान लिए 

Fri, 06 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 06 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सीबीसीआईडी की जांच टीम ने नानीसार में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और रेखा धस्माना के साथ हुई मारपीट के मामले में कई लोगों के बयान लिए। टीम ने नानीसार में घटना स्थल का भी मुआयना किया। 

विज्ञापन


मालूम हो कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा नानीसार में जिंदल ग्रुप को स्कूल के लिए 353 नाली जमीन देने के खिलाफ उपपा ने आंदोलन चलाया था। इसे लेकर जिंदल ग्रुप के कुछ लोगों ने उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और रेखा धस्माना पर कथित तौर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन


इसका काफी विरोध हुआ था। इस मामले में पीसी तिवारी ने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में प्रदेश सरकार ने यह मामला सीबीसीआईडी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीते दिनों सीबीसीआईडी ने इस मामले में उपपा नेता पीसी तिवारी और रेखा धस्माना के बयान ले लिए हैं। शुक्रवार को सीबीसीआईडी की टीम ने नानीसार और द्वारसों में जाकर कई लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटना स्थल का भी मुआयना किया। इधर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक पार्टी का अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed