{"_id":"590771b74f1c1b693c441a33","slug":"caught-in-a-drunken-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में झूम रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में झूम रहे युवक को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 01 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा के युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर पुलिस की टीमें लगातार कई इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने रविवार रात एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर नगर में चरस, स्मैक और अन्य तरह की ड्रग्स का प्रयोग करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। साथ ही इन नशीले पदार्थों को बेचने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा हर रोज कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने रविवार को नशीला पदार्थ सूंघने के बाद नशे में गाली गलौज करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को फलसीमा इलाके से छह नाबालिग किशोरों को भी नशा करते पकड़ लिया था। उनके अभिभावकों को
बुलाकर किशोरों की काउंसलिंग की गई और बाद में चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि नशा करने वाले किशोरों को सिर्फ एक बार छोड़ा जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर जेल भेज दिया जाएगा। अब तक 21
विज्ञापन
युवक नशा करते पकड़े गए हैं। पुलिस नशीले पदार्थ बेचने वालों का भी सुराग लगाने में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि धंधेबाजों को किसी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा।