{"_id":"578e65414f1c1b1f7fc4b834","slug":"cats-and-dog-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से खतरे की जद में आया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से खतरे की जद में आया मकान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खतरे में आया मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिवृष्टि से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। नगर के तल्ला जोशीखोला में अतिवृष्टि से एक घर के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। इधर एलआर साह रोड में टैनीमल की बिल्डिंग के समीप सड़क धंसने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
लगातार हुई बारिश के कारण नगर के तल्ला जोशीखोला में एनडी जोशी के मकान के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे मकान को खतरा बना हुआ है। एनडी जोशी ने बताया कि घर के आंगन की दीवार ध्वस्त होने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घर से समीप बहने वाले बरसाती नाले की निकासी नहीं होने के कारण पानी घर की तरफ आ रहा है। इधर आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि एलआर साह रोड टैनीमल बिल्डिंग के पास उनका आवासीय भवन है। सड़क धंसने से बारिश का पानी और गंदगी घरों में घुस गई है। इस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन