फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case filed against driver in case of death of youth after being hit by a speeding vehicle

Almora News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में चालक पर केस

Thu, 16 Oct 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 16 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against driver in case of death of youth after being hit by a speeding vehicle
अल्मोड़ा । धौलछीना क्षेत्र में बीते दो अक्तूबर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। हादसे के संबंध में मृतक के परिजनों ने अब पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दियारी निवासी मोहित सिंह (21 वर्ष) आवश्यक कार्य से अल्मोड़ा आए हुए थे। दो अक्तूबर को वापसी में वह मैक्स वाहन संख्या यूके01टीए1185 में सवार होकर दियारी लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन चालक महेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम दियारी ने धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग पर दीवान सिंह की दुकान से घरेलू सामान खरीदने के बाद वाहन को तेजी और लापरवाही से बैक किया। इसी दौरान मोहित सिंह वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक का पोस्टमार्टम भी कराया गया। परिजनों ने बताया कि पुत्र की असामयिक मृत्यु के कारण वे गहरे सदमे में थे, इस वजह से रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed