फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Carbon dioxide levels rise dangerously

कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा बढ़ना खतरनाक

Fri, 18 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 18 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Carbon dioxide levels rise dangerously

कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्लाइमेट चेंज केंद्र की ओर से एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में मौसम परिवर्तन शिक्षा विषय पर तीन दिवसीय गोष्ठी शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के पूर्व कुलपति प्रो. वीपीएस अरोड़ा ने कहा कि मौसम परिवर्तन की समस्याओं पर गहन चिंतन करना आज के समाज की आवश्यकता है।  गोष्ठी के संयोजक प्रो. एनएस भंडारी ने कहा कि गत 50 वर्षों में एकाएक कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा वातावरण में बढ़ गई है जो 400 पीपीएन के बराबर है और एक खतरनाक संकेत करती है।

विज्ञापन


यह गैस सीधे वैश्विक तापमान वृद्धि का कारण है और वैश्विक तापमान वृद्धि सीधे मौसम परिवर्तन से जुड़ी है। वैश्विक तापमान के कारण गैसों के उत्सर्जन में त्वरित कमी लाना विश्व की आवश्यकता बन गया है। समस्या के समाधान की दिशा में शिक्षा महत्वपूर्ण कारक है। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए और यूनेस्को द्वारा 2005 से इस दिशा में काम किए जा रहे हैं। प्रो. जेएस रावत ने सेंटर की स्थापना तथा उसके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए मौसम परिवर्तन के प्रति जागरुकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


डॉ. मंजू सुंदरयाल ने भी विचार रखे। इससे प्रो. अरोड़ा ने गोष्ठी का उद्घाटन किया। संकायाध्यक्ष प्रो. हेमा जोशी ने सभी का आभार जताया। डॉ. मेघा भारती ने संचालन किया। संगोष्ठी में उत्तराखंड सेवा निधि के डॉ. ललित पांडे, प्रो. आरके पांडे, प्रो. एसएस बर्गली, प्रो. एसएस लोधियाल, प्रो. अराधना शुक्ला, एके यादव, डॉ. त्रिभुवन पांडे. डॉ. विपिन जोशी, डॉ. सोनू द्विवेदी, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. देवेंद्र धामी, डॉ. योगेश जोशी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. विनोद कुमार, भावना कपकोटी, डॉ. किरन बर्गली, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. मंजुला चंद, डॉ. पुष्पा पंत जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed