फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car fell into a ditch, old woman died

शादी में अहमदाबाद जा रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch, old woman died
विकासखंड स्याल्दे के चिचौन के पास दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। देघाट से अहमदाबाद जा रही ऑल्टो कार विकासखंड स्याल्दे के चिचौन के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 84 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रामनगर ले जाया गया है। मृतक वृद्धा और घायल एक ही परिवार के हैं जो शादी में हिस्सा लेने अहमदाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

देघाट बाजार के व्यापारी अशोक अग्रवाल मंगलवार को विवाह समारोह में भाग लेने के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। कार संख्या यूके-04-डब्ल्यू-5203 से वह सुबह अहमदाबाद को रवाना हुए। सुबह साढ़े छह बजे स्याल्दे विकासखंड के चिचौन के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में अशोक की मां शांति देवी (84) पत्नी चंदू लाल की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक अग्रवाल (48), उनकी पत्नी अनीता देवी और पुत्र यश अग्रवाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तीनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाए। पुलिस और राजस्व पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को देवालय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को रामनगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed