फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car fell into a ditch in Bhikiyasain, four injured including two brothers

अल्मोड़ा: भिकियासैंण में कार खाई में गिरी, दो भाइयों समेत चार घायल

Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch in Bhikiyasain, four injured including two brothers
भिकियासैंण सीएचसी में भर्ती घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के घट्टी-भिकियासैंण मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से तीन घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि एक घायल का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब चार बजे घट्टी से भिकियासैंण आ रही कार यूके 18 एन 0992 कमेटपानी के पास असंतुलित होकर 150 मीटर खाई में गिर गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और कार में सवार सिनार निवासी विशन सिंह (48), बहादुर सिंह (44) पुत्रगण नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह (38) पुत्र लक्ष्मण सिंह और जगमोहन सिंह (61) पुत्र थीम सिंह निवासी जैनल को खाई से निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल जगमोहन सिंह, बहादुर सिंह और राजेंद्र सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया जबकि विशन सिंह का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग दिल्ली में रिश्तेदारी में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना का कारण झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed