{"_id":"62a7810c447d4370b90acf0d","slug":"car-falls-one-injured-almora-news-hld465793290","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, एक घायल
विज्ञापन
Car Falls one Injured
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे देघाट से रानीखेत जा रही कार पनपोला से एक किमी पहले 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़ककर नौरड़ नदी में गिर गई। कार में सवार 46 वर्षीय कैलाश उप्रेती पुत्र स्व. मथुरा दत्त उप्रेती निवासी मुनानी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से घायल को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया। सीएचसी के डॉ. पीयूष रंजन और डॉ. हरीसिंह की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल कैलाश को हायर सेंटर रेफर किया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति पोस्टल विभाग में कार्यरत हैं। तहसीलदार विवेक राजौरी ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से घायल के बारे में जानकारी ली।
कार में मिली 40 लाख की नकदी
अल्मोड़ा। भिकियासैंण में हुए सड़क हादसे में मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम को खाई में गिरी कार से 40 लाख की नकदी भी बरामद हुई है। हादसे में घायल कैलाश उप्रेती पोस्टल विभाग में कार्यरत है। हादसे के समय उनके पास विभागीय रकम भी मौजूद थी। तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि बरामद रकम भिकियासैंण पोस्ट विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई है। संवाद