{"_id":"5ea84c138ebc3e90233f0268","slug":"car-falls-into-a-ditch-five-youth-injured-case-registered-almora-news-hld381425538","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मस्ती पड़ी भारी, खाई में गिरी कार, पांच युवक घायल, मुकदमा भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मस्ती पड़ी भारी, खाई में गिरी कार, पांच युवक घायल, मुकदमा भी दर्ज
विज्ञापन
रानीखेत के ताड़ीखेत में खाई में गिरी कार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। लॉकडाउन के दौरान पांच युवकों को मस्ती भारी पड़ गई। सोमवार की देर शाम ताड़ीखेत-पीपली मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे। पांचों को चोटें आई हैं। राजस्व पुलिस ने नियम तोड़ने पर युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
सोमवार की देर शाम यहां गनियादोली निवासी कमल बिष्ट अपनी डेस्टन गो कार (यू के 01 सी-0490) से साथियों डोब गांव निवासी पुष्कर, रवि, बग्वाली रौतेला निवासी कैलाश चंद्र और पाली निवासी सौरभ रावत के साथ पीपली गांव घूमकर गनियादोली लौट रहे थे। ताड़ीखेत से कुछ पहले कार अनियंत्रित होकर 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ताड़ीखेत पुलिस चौकी और 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को रानीखेत राजकीय अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नई ने बताया कि तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। इधर नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर राजस्व पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनयम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।