फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car Falls 50 Meter Below Road

50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Car Falls 50 Meter Below Road
सल्ट क्षेत्र में घायलों को ले जाती पुलिस। - फोटो : ALMORA
सल्ट (अल्मोड़ा)। सल्ट थाना क्षेत्र के जालीखान में शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सल्ट थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्राम भवाली सल्ट निवासी खीमानंद शुक्रवार को अपनी पत्नी सुनीता, पुत्र गणेश और पुत्री भानू, आरती के साथ अपनी कार में सवार होकर जालीखान जा रहे थे। ग्राम भवाली के पास ही उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें खीमानंद उनकी पत्नी एक बेटा और दोनों बेटियां घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पांचों लोग मामूली रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed