फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car and scooter collide, two sides exchange blows

Almora News: कार और स्कूटी में भिड़ंत, दो पक्षों में चले लात घूंसे

Fri, 03 Jul 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 03 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Car and scooter collide, two sides exchange blows
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी के पास कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। इस पर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया और उन्होंने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान उनमें जमकर लात घूंसे चले। इससे वहां जाम लग गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीते बुधवार की रात सैनार गांव का एक युवक कार से अपनी पत्नी के साथ एलआरसाह रोड की ओर आ रहा था। दो भाई-बहन अपनी स्कूटी से एनटीडी को ओर जा रहे थे। एनटीडी के पास दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गईं जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन

कार सवार युवक ने दोनों भाई बहनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। कुछ देर बार युवक वहां से आगे चला गया। इतने में दोनों भाई बहनों ने भी अपने समुदाय के कुछ लोगों को बुला लिया। उन्होंने युवक को घेर लिया उसके साथ मारपीट की। सड़क पर मारपीट से जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भावना कन्थौला ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर विवेचना की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed