फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cantt cleanliness campaign started on the theme of Swachh Ranikhet

स्वच्छ रानीखेत की थीम पर रानीखेत में कैंट का स्वच्छता अभियान शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Cantt cleanliness campaign started on the theme of Swachh Ranikhet
रानीखेत के रानीझील में सफाई अभियान की शुरुआत करते केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी को स्वच्छता के क्षेत्र में उसका गौरवशाली अतीत लौटाने की कवायद एक बार फिर से शुरू हो गई है। इसी उद्देश्य को लेकर कैंट बोर्ड ने वृहद स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। केआरसी के कमांडेंट, छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कमांडेंट ब्रिगेडियर राठौर ने छावनी परिषद के अधिकारियों को स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए। कहा कि छावनी क्षेत्र का स्वच्छता को लेकर गौरवशाली इतिहास रहा है। यह परंपरा कायम रखनी होगी। प्रत्येक वार्डों में लोगों को जागरूक करना होगा। पहले दिन रानीझील और उसके आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। दीवान सिंह हॉल तक मार्ग की सफाई की गई।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद स्वयं स्वच्छता अभियान में जुटे रहे। कहा कि क्षेत्र स्वच्छ रहेगा तो पर्यटन भी बढ़ेगा। इसलिए तय हुआ कि पर्यटन विकास के लिए रानीझील को और अधिक विकसित किया जाएगा। छावनी क्षेत्र में क्रमवार सप्ताह के हर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर केआरसी एडम कमांडेंट एसएस कराढ़े, स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप, राजेंद्र पंत, कमल फर्त्याल, चंदन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed