{"_id":"5e6a6b4d8ebc3ea4e878cc73","slug":"candle-and-torch-procession-removed-to-continue-reservation-almora-news-hld3769763113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण यथावत रखने की मांग को लेकर निकाला मशाल और कैंडल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण यथावत रखने की मांग को लेकर निकाला मशाल और कैंडल जुलूस
विज्ञापन
आरक्षण यथावत रखने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में मशाल जुलूस निकालते एससी एसटी वर्ग के कार्मिक और लो
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पदोन्नति और नियुक्ति में आरक्षण यथावत रखने की मांग को लेकर उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के कार्मिकों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार देर शाम शहर में मशाल और कैंडल जुलूस निकाला। जुलूस में प्रदर्शनकारी पदोन्नति और नियुक्ति में आरक्षण बहाल करने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
चौघानपाटा में एकत्रित हुए विभिन्न संगठनों के लोगों ने माल रोड, मुख्य बाजार होते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में प्रदर्शनकारी हाथों में मशालें और कैंडल लेते हुए चल रहे थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण जारी रखा जाना चाहिए।
आरक्षण समाप्त करने को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गत दो मार्च को देहरादून में उत्तराखंड जनरल ओबीसी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति के कार्मिकों के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की, जो उनकी जातिवादी सामाजिक विघटन की मानसिकता को दर्शाता है। इस संबध में जिला प्रशासन के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए आरोपों को भी निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में फेडरेशन की उपाध्यक्ष नीलिमा कोहली, मूल निवासी संघ अध्यक्ष महेश लाल आर्या, फैडरेशन के सचिव लल्लू लाल, पंकज टम्टा, शिल्पकार आर्गनाइजेशन की रितु, संतोष, सचिन आर्या, भूपाल कोहली, गिरीश चंद्र, हरि लाल, प्रमोद कुमार, महेश समेत कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।