{"_id":"5d754f0b8ebc3e93d33e56f2","slug":"call-to-follow-the-footsteps-of-freedom-fighters-almora-news-hld355952061","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
विज्ञापन
रोधपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित करते विधायक गोविंद सिंह कुंजव?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/रानीखेत। कांग्रेस की गांधी संदेश पदयात्रा जारी है। रविवार को 14वें दिन कांग्रेस की पदयात्रा सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के महतगांव के रोधपुर गांव पहुंची। यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने रोधपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रेवाधर अधिकारी की पुत्री सरस्वती देवी, पुत्र चंद्र प्रकाश अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, महेश अधिकारी और पुत्रवधू भगवती देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वहां अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, गोपाल सिंह चौहान, डा. प्रमोद कुमार आदि थे।
विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंवाली से लेकर कफलना, रोतपुर, ऐना आदि गांवों में यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से अवगत कराया।
विज्ञापन
कफलना में स्वतंत्रता संग्रामा सेनानी स्व. गोविंद सिंह रावत को भी याद किया गया। कुंजवाल ने स्व. रावत की पत्नी लछिमा देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एससीएसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, धौलादेवी के ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, दिवान सतवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।