{"_id":"5f9821978ebc3e9b7f070062","slug":"call-for-solidarity-at-regional-worker-conference-almora-news-hld4020031151","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में मंगलवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए एकजुटता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिले के तमाम ब्लॉकों से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुुंचे
रैमजे इंटर कॉलेज में जनगीतों के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टियां क्षेत्रीय राजनीतिक अस्मिता को समाप्त करने पर तुली हैं। उत्तराखंड राज्य निर्माण में 42 शहादतें, मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी में हुए व्यापक जन आंदोलनों को याद करते हुए उपपा का गठन हुआ है। गठन के बाद से ही पार्टी लगातार जनसंघर्ष कर राज्य को भूमाफिया से मुक्त कराने और राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए आंदोलन कर रही है।
पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि लॉकडाउन में सरकार की ओर से कई जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं की गईं पर वे अभी तक धरातल पर पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने और संचालन अमीनुर्रहमान ने किया। सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कुलदीप, सचिव आनंदी वर्मा, प्रकाश उनियाल, प्रकाश जोशी, किरन आर्या, वंदना कोहली, प्रकाश आर्या, रेशमा परवीन, हीरा देवी, अजय सिंह, गोविंद सिंह मेहरा, नारायण राम, भारती पांडे ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर लीला खोलिया, हेम चंद्र कौस्तुबानंद भट्ट, हेम पांडे, जगदीश राम, राजू गिरी, पूरन मेहरा, मनोज पंत, चंद्र पंत, आशुतोष, महेश चंद्रा, सोनिया मेहरा, आरती मेहरा समेत जिले भर से कई कार्यकर्ता मौजूद थे।