{"_id":"6606ff9d446249c44d0966e0","slug":"cage-installed-to-catch-leopard-in-ratankot-salt-almora-news-c-232-1-alm1001-110045-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सल्ट के रतनकोट में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सल्ट के रतनकोट में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा
Fri, 29 Mar 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रतनकोट में एक साथ दो तेंदुए नजर आने के बाद इन्हें पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। बीते दिनों सल्ट क्षेत्र में बकरी चराने गए दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसी क्षेत्र के रतनकोट गांव में बीते कई दिनों से एक साथ दो तेंदुए नजर आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों का अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि महिलाएं घास, लकड़ी लेने जंगल नहीं जा पा रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों और प्रधान मंजू बिष्ट ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। शुक्रवार को वन विभाग की टीम पिंजरे के साथ गांव पहुंची। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
रतनकोट क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए होने के कोई प्रमाण नहीं हैं। विभाग से तेंदुए को पकड़ने की अनुमति मिलने के बाद पिंजरा लगाया गया है। ट्रैप और ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। -दीपक कोहली, वन दारोगा