फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bwaij promising players through the company will enter into force

होनहार खिलाड़ियों को ब्वाइज कंपनी के माध्यम से सेना में मिलेगी एंट्री

Mon, 22 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 22 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bwaij promising players through the company will enter into force

 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र ने नेशनल और स्टेट स्तर पर अव्वल 11 से 15 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती करने का निर्णय लिया है। ब्वाइज कंपनी में भर्ती होने के बाद इन खिलाड़ियों के लिए सेना में जाना आसान होगा। कुमाऊं में यह प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होगी।  27 फरवरी को अल्मोड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन होगा।

विज्ञापन


25 फरवरी को बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में, 27 फरवरी को अल्मोड़ा में, एक मार्च को पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में, तीन मार्च को धारचूला के आर्मी मैदान में, छह मार्च को चंपावत के स्पोर्ट्स स्टेडियम में, आठ मार्च को टनकपुर खेल मैदान में, 11, 12 मार्च को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन प्रक्रिया होगी। इस भर्ती में मुक्केबाजी, ताइक्वांडो में राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


शारीरिक, खेलों में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले किशोरों का भी चयन होगा। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ-1 प्रशिक्षण लेफ्टिनेंट कर्नल जी राममोहन ने बताया कि प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी। जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र समेत दो फोटो पासपोर्ट साइज की साथ लानी होंगी। ब्वाइज कंपनी में भर्ती होने के बाद इन खिलाड़ियों को सेना में जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed