फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Business looks at the use of domestic gas control

घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग पर नहीं लग रहा अंकुश

Fri, 04 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हो पाती है।

विज्ञापन


 जिले में हजारों की संख्या में रेस्टोरेंट, दुकान, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान है पर कामर्शियल गैस कनेक्शनधारियों की संख्या मात्र 997 है।

जिले के नगरीय इलाकों के अलावा 11 ब्लाकों में घरेलू रसोई गैस के 1,00,350 कनेक्शनधारी हैं। ग्रामीण इलाकों में सालभर रसोई गैस की किल्लत बनी रहती है।

सोमेश्वर, ताकुला, दन्यां, लमगड़ा, जैंती आदि क्षेत्रों में डेढ़ से दो माह में बमुश्किल एक बार रसोई गैस सिलेंडर का वाहन पहुंचता है। पर्याप्त कैरोसिन भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन


गैस आपूर्ति नहीं होने पर लोग जंगलों से लकड़ी लाकर खाना बनाते हैं। शहरी क्षेत्रों में गैस की किल्लत होने पर लोगों को अधिक परेशानी होती है। खासकर जाड़े के मौमस और बारातों के सीजन में लोगों को रसोई गैस संकट से अधिक जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा, रानीखेत के अलावा द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, दन्यां, लमगड़ा, जैंती, सल्ट, स्याल्दे, मौलेखाल, भतरौंजखान, सोमेश्वर आदि कस्बों में हजारों की संख्या में रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें, भोजनालय, होटल, छात्रावास आदि हैं, लेकिन गिनती के दुकानदारों के पास ही कामर्शियल गैस कनेक्शन हैं।

जिले में कामर्शियल गैस कनेक्शनधारिकों की संख्या मात्र 997 है। ऐसे में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बेरोकटोक घरेलू गैस सिलेडरों का उपयोग हो रहा है।

इससे सरकार को भी राजस्व की हानि होती है, लेकिन शासन-प्रशासन घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

इधर जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed